
जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंप कर पालोजोरी के बीडीओ नागेंद्र तिवारी की मौत मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. परिषद की ओर से बताया गया है कि स्व नागेंद्र तिवारी अभाविप के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष रह चुके हैं. रेलवे पटरी पर उनका मृत शरीर पाया गया. वे अभाविप जमशेदपुर के कर्मठ कार्यकर्ता रहे. अभाविप नागेंद्र तिवारी की रहस्यमय मौत की सीबीआई जांच की मांग करती है. ज्ञापन की प्रतिलिपि राज्य के मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक को भी प्रेषित की गयी है. ज्ञापन सौंपनेवालों में अभाविर के प्रदेश सह मंत्री बापन घोष समेत अन्य शामिल थे.














