
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित क्वरांटइन सेंटर में रहने वाले लोगों ने हंगामा किया. दो दिनों से वहां हंगामा हो रहा है. लोगों की शिकायत है कि वहां उनको रख दिया गया है और खाना में सिर्फ खिचड़ी दिया जाता है. सफाई का कोई इंतजाम नहीं है. खाने में सिर्फ खिचड़ी देने से डाइबिटीज के मरीज फिर से बीमार होने का खतरा पाल रहे है. इस कारण इन लोगों ने क्वारंटाइन सेंटर से बाहर निकलने का प्रयास किया. महिला और पुरुषों के लिए यहां अलग-अलग व्यवस्था तो किया गया है, लेकिन उनके लिए शौचालय की सफाई नहीं हो रही है.
किसी तरह का कोई सैनिटाइजेशन पूरे सेंटर का नहीं हो रहा है. वहां पोजिटिव मरीज आते है और मरीज आने के बाद सीधे तौर पर उनको लेकर लोग अस्पताल चले जाते है. इसके बाद भी सैनिटाइज नहीं कराया जा रहा है. कोविड-19 को लेकर उनकी टेस्टिंग भी नहीं की जा रही है, जिस कारण वे लोग काफी दिनों से वहीं पड़े हुए है और उनकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है. इस हंगामा के बाद सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने पहुंचकर मामले को संभाला. लोगों को यह आश्वासन दिया कि मामले को ठीक करने की वे लोग कोशिश करेंगे और स्थिति की देखरेख करेंगे.
सिटी एसपी ने कहा है कि वहां की व्यवस्था को बहुत जल्द ही ठीक कर दिया जायेगा. इसकी सारी व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जायेगा. सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट के आश्वासन के बाद लोग शांत हो पाये. इस मामले के लिए प्रशासनिक पदाधिकारियों को आदेश दे दिया गया है.














