
रायकेला: कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में एक बार फिर से लॉकडाउन जैसी स्थिति फिलहाल बनती नहीं देखी जा रही है. वही संक्रमण से सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस सख्ती के मूड में नजर आ रही है. सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश रंजन ने इस संबंध में बताया है कि बुधवार से सरायकेला क्षेत्र में कोविड-19 से सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा. जिसके तहत कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षा को लेकर लापरवाह हो चुके लोगों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा. इसमें वैसे लोग जो बेवजह घरों से बाहर सड़कों या बाजारों में निकल रहे हैं या फिर मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं, वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं, ऐसे लोगों की जांच करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं एसडीपीओ ने साफ कर दिया है कि जरूरत पड़ी तो ऐसे लोगों से सख्ती से भी निपटा जाएगा.















