
जमशेदपुर: छात्र आजसू संघ के नेता सात अगस्त को जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज पहुंचे. कॉलेज में छात्र और छात्राओं की काफी भीड़ थी, जहां कोविड- 19 के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है. कॉलेज परिसर में छात्र- छात्राएं सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया. छात्र आजसू ने इसकी शिकायत सहायक लिपिक से की. इसके बाद सहायक लिपिक ने सक्रियता दिखाते हुए तुंरत चूना और फेविकोल मंगाए. इसके बाद छात्र आजसू के सदस्यों ने सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए गोल घेरा बनाया. इस अवसर पर सहायक लिपिक मनोज किशोर, एनएसएस अधिकारी अरविंद कुमार, सी केशव राव, छात्र नेता हेमंत पाठक, राजेश महतो, साहेब बागती आदि मौजूद थे.














