
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी शालिनी खलखो की अध्यक्षता में आज प्रखंड मुख्यालय में 15वें वित्त आयोग से संबंधित एक बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में 15वें वित्त से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई. इस योजना को किस तरह की पूरी करना है इससंबंध में विस्तार पूर्वक बताया. 15वें वित्त आयोग योजना में टाइड और अनटाइड योजना के संबंध में विस्तार से बताया गया जिसमें टाइड योजना के तहत स्वछता और जल संचयन से संबंधित योजनाओं को लिया जाना है जैसे सोकपिट, वॉटर हार्वेस्टिंग इत्यादि वहीं अनटाइड योजना के तहत पीसीसी जैसी योजना लेना है. बैठक में प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, सभी पंचायत समिति सदस्य, प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, पंचायती राज प्रखंड समन्वयक समेत अन्य उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]








