
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक कर योजनाओं की जानकारी ली. बैठक में मनरेगा के तहत 2017-18, 2018-19 और 2020 के पेंडिंग योजनाओं को अविलंब पूर्ण करने,सभी पंचायत सचिवों को सख्त हिदायत दी गई कि मास्टर रोल फिल करने से पहले जांच कर लें और किसी भी परिस्थिति में मास्टर रोल जीरो फिल निर्गत नहीं होना चाहिए.बीडीओ ने निर्देश दिया कि डिमांड के साथ पंचायत सचिव स्कीम्स का नाम भी वर्णित करते हुए अपने संबंधित ऑपरेटर्स को देें और ऑपरेटर्स इसे ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करे. रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन जो भी इनेक्टिव यूआईडी के कारण हुआ है सभी पंचायत सचिव अपने संबंधित पंचायत के सूची के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर्स से अपडेट करवा लें. बैठक में सभी जेई को निर्देश दिया कि मनरेगा के सभी पेंडिंग योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जांच कर प्रतिवेदन जमा करें. मनरेगा में कार्यरत मजदूरों का मजदूरी भुगतान ससमय करना सुनिश्चित करें. रैन वॉटर हार्वेस्टिंग से संबंधित योजना प्रति पंचायत कम से कम 5 लेना है जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र,पंचायत भवन सरकारी अस्पताल व स्कूलों को शामिल किया जाना है इसके अलवा सोक पिट, वर्मी कम्पोस्ट आदि योजनाओं को लेकर कार्य करे.बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी पतित पावन घोष, दिलीप कुमार बारीक, बीपीओ राजेश श्रीवस्तव, अमित कुमार, एई संतोष कुमार, कनीय अभियंता गौरव राज गुप्ता, शशि शेखर, रूर्बन के एरिया प्लानर एक्सपर्ट शीतल कुमारी, आरसीडीसी पंकज कुमार, सभी विभागों के ऑपरेटर, सभी पंचायतों के जनसेवक, पंचायत सचिव और ऑपरेटर उपस्थित थे.








