
जमशेदपुर: टाटा मोटर्स कान्वाई चालक एक बार फिर अपने मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां कान्वाई चालकों ने जिले के उपायुक्त के नाम मांग पत्र सौंपा और न्याय दिलाये जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया. विदित हो कि न्यूनतम वेतन मान दिए जाने की मांग को लेकर कान्वाई चालक वर्षों से आंदोलित है. साथ ही लॉक डाउन के अवधि में भी चालकों को वेतन नही दिया गया. जिसको लेकर भी पूर्व में उपश्रमायुक्त एवं धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी से गुहार लगाई गयी थी. अब सरकारी आदेश पर अनुमंडल पदाधिकारी का तबादला हो गया है. ऐसा लगता है कि एक बार कान्वाई चालकों का मामला अधर में लटक गया है. लॉकडाउन के अवधि का वेतनमान देने के लिए उपायुक्त से मुलाकात कर दोबारा इस मामले में उनको अपना अधिकार मिल सके.







