
जमशेदपुर : झारखंड उप चुनाव में दुमका सीट से पूर्व विधायक एवं झारखंड पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा अपनी किस्मत आजमाने जा रहे है. उन्होंने कहा कि वे भाजपा के झूठ और बाप-बेटे को चुनौती देने के लिए मैदान में उतर रहे हैं. एक पत्रकार वार्ता कर उन्होंने इसकी जानकारी मीडिया को दी. उन्होंने कहा कि झारखंड की दिशा और दशा को बदलने के लिए वे इस चुनाव में उतर रहे हैं. झारखंड आंदोलन में उन्होंने अपना सब कुछ न्याछावर कर दिया था. यहां तक कि उन्होंने अपनी विधायकी तक को त्याग दिया था, ताकि झारखंड अलग राज्य निर्माण हो सके. लेकिन उस वक्त से ही झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन ने परिवारवाद को आगे बढ़ाया और आज तक राज्य में परिवारवाद जारी है. उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की देन है, लेकिन उनके बाद झारखंड को भाजपा ने 20 वर्षों से लूटने का कार्य किया. यही कारण है कि इन दोनों पार्टियों के विरोध में वे चुनावी मैदान में उतर रहे हैं, ताकि दुमका सीट से चुनाव लड़कर वे विधानसभा पहुँच सकें और राज्य को भ्रष्टाचार और परिवारवाद के शोषण से मुक्ति दिला सकें.












