
चाकुलिया: बहरागोड़ा विस क्षेत्र के विभिन्न गांव में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचकर बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने श्रद्धापूर्वक मां दुर्गा की पूजा की. विधायक ने चाकुलिया प्रखंड की जामुआ पंचायत के केरूकोचा में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचकर पूजा की.उन्होंने मां दुर्गा की पूजा कर क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि की कामना की. उन्होंने पूजा कमेटी से कहा कि सरकार की गाइड लाइन को मानते हुए मां दुर्गा की पूजा करें,ताकि क्षेत्र में कोरोना संक्रमण ना फैले. कहा कि सभी सदस्य मास्क पहने और सेनिटाइजर का प्रयोग करे. पूजा पंडाल में दूर- दराज से पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच उन्होंने मास्क का वितरण किया. यहां से वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ विस क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडाल पहुंचकर पूजा में शामिल हुए और मां की पूजा की. मौके पर पूजा कमेटी के समीर दास,विजय गोस्वामी,भवतारण गिरी,समित्र घोष,निमाई चंद पैड़ा,झामुमो नेता धनजंय करुणामय,बलराम महतो,मनोज गोप,राजा राम गोप,शेखर बेरा,राहुल गिरि,मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे.







