
जमशेदपुर: पिछले दिनों जुगसलाई टीओपी को नए सिरे से जिला पुलिस ने शुरू किया था. जहां जिले के एसएसपी ने दावा किया था कि इस टीओपी में तीन शिफ्टों में पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी, इससे क्षेत्र के लोगों को सहूलियत भी होगी. लेकिन टीओपी अब स्थानीय लोगों के लिए महज़ हाथी का दांत बनकर रह गया है. जहां आए दिन शरारती तत्व घरों के बाहर रखे गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर भारी- भरकम नुकसान पहुंचा रहे हैं.

ताजा घटना बीती देर रात की हैं. जहां अज्ञात बदमाशों ने एकबार फिर से फिरंगी चौक के समीप घर के बाहर खड़े दो कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया है. बताया जाता है, कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है. वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत जुगसलाई थाना पुलिस को भी की है. बावजूद इसके न तो पेट्रोलिंग होता है ना ही इलाके में किसी तरह का कोई जांच अभियान ही चलाया जाता है. जिससे लोगों में आक्रोश भी है.







