
जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर में के विभिन्न इलाकों में छठ पूजा के मद्देनजर आस पास के छठ घाटों की साफ- सफाई का काम शुरु कर दिया गया है. कही जिला प्रशासन तो कही कंपनी प्रबंधन की ओर से साफ- सफाई हो रही है. इसी कड़ी में शुक्रवार को आईएसडब्ल्यूपी तार कंपनी ने टेल्को स्थित सीटू तालाब की साफ -सफाई प्रबंधन और यूनियन के लोगों ने मिलकर करवाई है. हालांकि सरकार द्वारा छठ पूजा को लेकर किसी तरह की कोई गाइडलाइन नहीं आयी है. लेकिन पूजा को देखते हुए यूनियन के पदाधिकारियों ने तालाब की साफ -सफाई करवाई और जिला प्रशासन से यह अनुरोध किया कि आसपास के लोगों के द्वारा तालाब में कचरा डाला जाता है. जिससे तालाब का पानी गंदा व कचरों से पट जाता है. इस पर्व में लोगों को नदी या फिर तालाब के घाटों पर भगवान सूर्य को अर्ध्य देना होता है इसलिए इन स्थानों को साफ- सफाई किया जाता है ताकि व्रतधारियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. इस पर्व को लेकर सभी लोगों में आस्था है, इसमें साफ- सफाई के अलावा शुद्धिकरण का महत्वपूर्ण स्थान है. इसलिए लोग आस पास के तालाब व नदी घाटों की साफ- सफाई करने में जुट गए है.















