
रांची : झारखंड कैबिनेट की बैठक 9 नवंबर को बुलायी गयी है. इस बैठक में कई मुद्दे पर फैसले लो सकते है. दुमका और बेरमो के चुनाव के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 9 नवंबर को कैबिनेट की बैठक बुलायी है. शिक्षा मंत्रालय के साथ साथ मद्य निषेद्य और निबंधन विभाग अब खुद मुख्यमंत्री देखेंगे तो चंपई सोरेन को अल्पसंख्यक मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इस तरह नये रुपरेखा के तहत नये फैसले कैबिनेट लेगी. वैसे सीबीआइ पर रोक से लेकर सरना धर्म कोड जैसे कई बड़े मामले है, जिस पर कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया जायेगा. इसको लेकर यह कैबिनेट की बैठक अहम बताया जा रहा है. वैसे लॉकडाउन को लेकर कई सारी छूट अभी नहीं मिली है, जिसको लेकर भी विचार होगा. राज्य स्थापना दिवस समारोह को लेकर भी अंतिम रुप इस दौरान दिया जायेगा. दस माह के कार्यकाल के बाद के कई सारे फैसले पर मुहर लगायी जा सकेगी. दूसरी ओर, 11 नवंबर को सरना धर्म कोड और आदिवासी धर्म कोड को लेकर विशेष सत्र झारखंड विधानसभा का बुलाया गया है. इसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने अपने दफ्तर में शुक्रवार को अहम बैठक की. इस बैठक में सरना धर्म कोड के रुप पर भाजपा समेत तमाम विपक्षी दलों के साथ ही सत्ताधारी पार्टियों की राय जानते हुए विधानसभा से एक प्रस्ताव पारित करने के बाद इसको केंद्र सरकार के पास भेजा जायेगा ताकि केंद्र सरकार पर दबाव बन सके.















