
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित उलीडीह में रविवार को मजदूरों के बीच लेबर कार्ड का वितरण किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता विकास सिंह उपस्थित थे. उन्होंने मजदूरों के बीच कार्ड का वितरण किया. इस दौरान करीब सौ मजदूरों के बीच लेबर कार्ड का वितरण किया गया. लेबर कार्ड मिलने से मजदूरों के बीच उत्साह का माहौल रहा. भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि उलीडीह मानगो का वह स्थान है, जहां रोज कमाने-खाने वाले मजदूर वर्ग के अधिकाधिक लोग रहते हैं. इसे स्थान पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना के अंतर्गत श्रमिकों के बीच मजदूर कार्ड का वितरण किया गया. यह कार्ड बन जाने से मानगो नगर निगम के द्वारा श्रमिकों को जीवन बीमा, साइकिल, औजार एवं काम करने का प्रशिक्षण समय-समय पर दिया जाएगा. इसका आयोजन रोशनी सेवा समिति की ओर से किया गया. इस अवसर पर अमरिंदर पासवान, संजीत शर्मा, सोमेश्वर मुर्मू, शैलेश पांडे, सुशील शर्मा, पद्मा कालिंदी, सुष्मिता गोप, कमला कालिंदी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.




