
जमशेदपुर : पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर द्वारा आगामी 04 दिसम्बर को नौसेना दिवस मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए योजना बैठक रविवार को एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में हुई, जिसमें कोविड-19 के आलोक में प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम संपन्न करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के संयोजक शशि भूषण सिंह तथा सह संयोजक प्रकाश पटेल बनाये गए हैं, जबकि व्यवस्था प्रभारी अमित कुमार और नवेन्दु गांगुली को बनाया गया है। नौसेना दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य संयोजन की जिम्मेदारी बिमल कुमार ओझा को दी गयी है। मुख्य कार्यक्रम 06 दिसम्बर को कैरियर इन नेवी पर एक काउंसलिंग युवाओं के नाम से वेबिनार के माध्यम से किया जायेगा। बैठक का संचालन रमेश शर्मा और अध्यक्षता सुखविंदर सिंह ने की। धनन्यवाद ज्ञापन सार्जेंट बासुकी नाथ झा ने किया। बैठक में उमेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, निर्मल कुमार, विजय कुमार, जसबीर सिंह, गौतम लाल, नवीन कुमार सिन्हा, योगेश्वर नंद सिंह, सत्यप्रकाश, सुखविंदर सिंह, आमोद कुमार, अमरनाथ डोके, विनेश प्रसाद समेत 20 पूर्व सैनिक उपस्थित थे।




