
चाईबासा: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव स्व. संजय गांधी की 74वी जयंती के अवसर पर कांग्रेस भवन में उनकी चित्र पर पुष्पमाला पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित की एवं उनकी कृति को याद किया.
इस अवसर पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहां कि अल्प समय में पार्टी की सांगठनिक कुशलता और प्रशासनिक कुशलता के कारण संजय गांधी युवाओं की पहली पसंद के नेता बन गए थे. स्वर्गीय संजय गांधी ने ही मारुति उद्योग स्थापित कर मध्यम वर्ग के लोगों की सपनों को साकार किया, वही जनसंख्या नियंत्रण जैसे विकराल समस्या पर पुरुष नसबंदी जैसी उपाय सुझाया जो की इनके दूरगामी सोच को दर्शाता है.
जिला प्रवक्ता जितेंद्र नाथ ओझा ने कहा कि ,युवाओं में संजय गांधी काफी लोकप्रिय थे, शीघ्र निर्णय लेने की क्षमता और समस्याओं को त्वरित गति से समाधान करने के कारण ही काफी अल्प समय में लोकप्रियता के शिखर को छुआ. इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती नीला नाग, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुम्बरुई ,सदर प्रखंड अध्यक्ष दीपू सवैंया ,नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार ,खूंटपानी प्रखंड अध्यक्ष मोहन सिंह हेंब्रम, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र नाथ ओझा एवं राकेश सिंह जिला पंचायती राज संयोजक शिवकर बोयपाई, सह संयोजक बालिमा कुई, पूनम सवैंया, नीति गॉडसारा, जानवी जारिका, नूतन बिरुवा ,मुन्नी पूर्ति, बिरसा सोय जोनल कोऑर्डिनेटर पंचायती राज, सुशील दास इत्यादि उपस्थित थे.






