
चाईबासा : संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में आयोजित दुबई वर्ल्ड कार्टिंग चैंपियनशिप में भारत को तीसरा स्थान मिला है. इसमें पश्चिम सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड के मालुका गांव निवासी यामिनीकांत नाग ने भाग लिया और भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व रकरते हुए तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की है. इसमें कुल 34 देशों ने भाग लिया था, जिसमें प्रथम दुबई, द्वितीय पुर्तगाल और तीसरा स्थान भारत को मिला, जिसका प्रतिनिधित्व यामिनीकांत द्वारा किया जा रहा था. संयुक्त अरब अमीरात में वर्ल्ड कार्ट रेसिंग मे भारत को तीसरे स्थान में पहुंचाने वाले रेसर यामिनीकांत नाग का जगन्नाथपुर पहुंचने पर इंदिरा चौक के पास स्वागत किया गया. जगन्नाथपुर यूथ क्लब और बिरसा बॉयज क्लब डांगुवापोसी के खिलाड़ियों द्वारा फूल माला पहनाकर यामिनीकांत का स्वागत किया गया. यामिनीकांत के जगन्नाथपुर पहुंचने पर उन्हें देखने के लिए ग्रामीणों, युवकों की भीड़ लगी रही. उसके बाद मुख्य चौक से पैदल ही श्री राम महावीर मंदिर एवं शीतला मंदिर जाकर भगवान से अपने उज्जवल भविष्य एवं सफलता के लिए प्रार्थना की. वही मगदा गौड़ समाज द्वारा बड़े बुजुर्ग ने बुके देकर एवं माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया. वही यामिनी कांत ने सभी के पैर छूकर अपने बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया. झारखंड मुस्लिम विकास मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नवाज हुसैन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से एक प्रतिभा निकला है. अपने क्षेत्र के लिए यह गौरव की बात है. एक खिलाड़ी को जब भी मदद की जरूरत पड़े तो क्षेत्र के लोगों को मदद के लिए सदैव तैयार होना चाहिए. तभी उनका मनोबल बढ़ेगा. रांची एयरपोर्ट से निकलने के बाद चक्रधरपुर में सेंट्रल अंजुमन कमेटी द्वारा स्वागत किया गया. वहीं यामिनी के स्कूल मधुसूदन पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर के शिक्षकों द्वारा भी यामिनी की स्वागत किया गया. साथ ही शिक्षकों ने उनका हौसला अफजाई की. जगन्नाथपुर युथ क्लब के द्वारा स्वागत में सुमित महापात्र, चितरंजन दास, नवाज हुसैन, चंद्रमोहन सिंकु, राजू गोप, बसंत गोप, मिन्हाज अख्तर, मगदा गौड़ मंदिर समिति के संरक्षक रतनलाल गोप, दिवाकर गोप, पिता विपिन गोप, सतीश गोप, हीरालाल गोप, उमेश गोप, अमन गोप, गोविंदा, राजू दास, नसीम गोप, बिरसा बॉयज क्लब कलाईया के अध्यक्ष क्रांति तिरिया, ललित बोबोगा, उमेश तिरिया, कमल किशोर गोप, सागर पान, जयसिंह तिरिया, अमर जेराई, सुरज मुखी सहित कई स्थानीय ग्रामीण एवं खिलाड़ी उपस्थित थे.






