
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के श्यामसुन्दपुर के रहने वाली मनिका गिरी नामक नव विवाहिता महिला ने सोमवार को वरीय पुलिश अधीक्षक कार्यालय (एसएसपी ऑफिस) में पहुंची और अपने पिता और घर के अन्य सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. पीड़ित नव विवाहिता महिला मनिका गिरी ने कहा कि मेरे पिता और परिवार के अन्य सदस्य द्वारा एक विकलांग लड़के के साथ मेरी शादी जबरन करा दिया गया था. हमने कई बार मना किया लेकिन परिवार के लोग नही सुने इसलिए हम अपनी मर्जी से दूसरा शादी संजय बेलदार से कर लिया है. हमलोग काफी खुश हैं, जिसके कारण मेरे पिताजी द्वारा मुझे एवं मेरे पति संजय बेलदार उनके परिवार के ऊपर जान से मारना एवं झूठा मुकदमा में फसाने का धमकी देते हैं, मुझे और मेरे पति और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराया जाये.




