• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 29, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-cm-hemant-soren-meeting-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, बंद होगी गैर जरूरी सिंचाई परियोजनाएं, सुवर्णरेखा परियोजना में होगा बदलाव, पैसे दूसरी योजनाएं में लगेंगी

December 14, 2020
in खबर
0
jharkhand-cm-hemant-soren-meeting-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, बंद होगी गैर जरूरी सिंचाई परियोजनाएं, सुवर्णरेखा परियोजना में होगा बदलाव, पैसे दूसरी योजनाएं में लगेंगी
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में सिंचाई परियोजनाओं को एक तय समय-सीमा के अंदर पूरा किया जाए. सिंचाई से संबंधित उपयोगी परियोजनाओं को प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर उतारने का कार्य करें. जल संसाधन विभाग किसानों के हित और विकास से जुड़ा विभाग है. हमारे राज्य में खेती-कृषि की असीम संभावनाएं हैं. यहां के कृषकों के कृषि उत्पादन क्षमता को बढ़ाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. खेतों में पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन सिस्टम भी डेवलप करें. जल संसाधन विभाग खेतों में ससमय पानी उपलब्ध कराने की दिशा में समर्पित होकर कार्य करे. उक्त बातें मुख्यमंत्री ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में कहीं. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में माइंस एरिया हैं. इन माइंस क्षेत्रों में बड़े-बड़े गड्ढे हैं जहां पर पानी जमा है. माइंस क्षेत्रों में जमा पानी को लिफ्ट इरिगेशन कार्य में उपयोग के लिए एक कार्य योजना बनाएं. माइनिंग क्षेत्र के पानी का उपयोग सिंचाई के साथ-साथ पेयजल में भी हो इसी व्यवस्था तैयार करें. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कोनार सिंचाई परियोजना के कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि इस परियोजना के कार्य में तेजी लाएं तथा फॉरेस्ट क्लीयरेंस कराएं. इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण कर टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि पुनासी जलाशय परियोजना देवघर के लिए काफी उपयोगी परियोजना है. इस परियोजना के कार्य प्रगति में तेजी लाने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया. मुख्यमंत्री ने गुमानी बराज परियोजना को अगले साल तक चालू किए जाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि इस परियोजना के शुभारंभ होने से 16000 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता विकसित होगी. मुख्यमंत्री ने सभी कैनालों पर लाइनिंग कार्य कराने का भी निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कैनाल के अगल-बगल मोरम अथवा कच्ची सड़क लोगों के जरूरत के हिसाब से बनाने का भी निर्देश विभागीय पदाधिकारियों को दिया. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विभागीय पदाधिकारियों को राज्य में स्थित सभी चेक डेमो का डाटा तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी चेक डेमो का डाटा तैयार करते हुए यह देखें कि कितने का कार्य पूर्ण हो चुका है और कितने चेक डैम निर्माण कार्य अभी लंबित है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में चेक डैम का निर्माण कृषि विभाग, वन विभाग तथा नरेगा के माध्यम से भी किया जा रहा है. इन सभी विभागों के साथ आपसी तालमेल स्थापित कर डाटा तैयार करें. (नीचे पढ़े पूरी खबरें)

सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना में बदलाव लाएं (नीचे पढ़े पूरी खबरें)

मुख्यमंत्री ने सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए इस परियोजना के कार्यान्वयन के लिए एक सब-कमेटी बनाकर योजना में बदलाव किए जाने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना की राशि को अन्य सिंचाई परियोजनाओं में लगाया जा सकता है. मुख्यमंत्री ने चांडिल डैम के क्षतिग्रस्त हिस्से का मरम्मती जल्द करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई की वैसी योजना परियोजना जिसकी उपयोगिता शुन्य है उसकी समीक्षा कर परियोजनाओं को बंद करें. मुख्यमंत्री ने अगले मार्च तक ऐसी योजनाओं की समीक्षा करने का निर्देश भी विभागीय पदाधिकारियों को दिया. (नीचे पढ़े पूरी खबरें)

इन परियोजनाओं से भी मुख्यमंत्री हुए अवगत (नीचे पढ़े पूरी खबरें)

बैठक में विभागीय सचिव प्रशांत कुमार ने मुख्यमंत्री के समक्ष अमानत बराज परियोजना, अन्नराज जलाशय योजना, बक्सा जलाशय योजना, खुदीया वीयर योजना, पलना जलाशय योजना, चेगरी नाला पर चेक डैम निर्माण, मुर्गाबनी जोरिया पर चेक डैम निर्माण कार्य, राढू नाला पर चेक डैम निर्माण कार्य, मरदा नाला पर चेक डैम निर्माण कार्य, सिकरिया नाला पर चेक डैम निर्माण कार्य, सोन-कनहर पाइपलाइन सिंचाई परियोजना, मसलिया रानीश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना, पलामू पाइपलाइन सिंचाई परियोजना, तिलैया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना, भोगनाडीह मेगा लिफ्ट योजना के संबंध में जानकारी रखी एवं कार्य योजना से अवगत कराया. बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त केके खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, सचिव प्रशांत कुमार, अभियंता प्रमुख नागेश मिश्रा, अभियंता प्रमुख आरएस तिग्गा, संयुक्त सचिव अशोक दास सहित संबंधित विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur rural narwa bhajan sandhya : नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी में 1 नवंबर को गूंजेंगी मां भगवती के जयकारे, जमशेदपुर के गायक नवीन गोल्डी अपने भजनों से झुमाएंगे लोगों को
खबर

Jamshedpur rural narwa bhajan sandhya : नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी में 1 नवंबर को गूंजेंगी मां भगवती के जयकारे, जमशेदपुर के गायक नवीन गोल्डी अपने भजनों से झुमाएंगे लोगों को

October 29, 2026
Jharkhand State Bar Council Elections-झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए उम्मीदारों की फाइनल सूची जारी, अंतिम दिन अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पवन खत्री ने नाम वापस लिया, 4 नवंबर को मतदान

Tata steel big day : टाटा स्टील के लिए बड़ा दिन होगा 7 नवंबर, टाटा स्टील की इस मीटिंग में आमने सामने होंगे चंद्रशेखरन और नोएल टाटा, फिर क्या होगा, जानें
खबर

Tata steel big day : टाटा स्टील के लिए बड़ा दिन होगा 7 नवंबर, टाटा स्टील की इस मीटिंग में आमने सामने होंगे चंद्रशेखरन और नोएल टाटा, फिर क्या होगा, जानें

October 29, 2026
Next Post
jamshedpur-crime-diary-सुंदरनगर दुर्घटना में दोनों बाइक चालकों पर केस, परसुडीह मारपीट मामले में दो को भेजा गया जेल, परसुडीह से फरार चल रहे कोडरमा का अपराधी गिरफ्तार

jamshedpur-crime-diary-सुंदरनगर दुर्घटना में दोनों बाइक चालकों पर केस, परसुडीह मारपीट मामले में दो को भेजा गया जेल, परसुडीह से फरार चल रहे कोडरमा का अपराधी गिरफ्तार

jamshedpur-womens-crime-महिला अपने ही पिता के खिलाफ शिकायत करने जमशेदपुर एसएसपी के पास पहुंची, खुद को महसूस कर रही है असुरक्षित

jamshedpur-womens-crime-महिला अपने ही पिता के खिलाफ शिकायत करने जमशेदपुर एसएसपी के पास पहुंची, खुद को महसूस कर रही है असुरक्षित

tata-bluescope-टाटा-ब्लूस्कोप कंपनी के कर्मचारी से लिया गया इस्तीफा, कंपनी के अधिकारियों पर जबरन इस्तीफा लेने का लगाया आरोप, न्यायालय में दर्ज कराया मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Thursday 29th October 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 29 अक्टूबर 2026

Horoscope Know Your Day Thursday 29th October 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 29 अक्टूबर 2026

by Team Sharp Bharat A
October 29, 2026

मेष राशिधन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम...

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

by Team Sharp Bharat A
October 29, 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एयर राइफल का इस्तेमाल कर भय और दहशत पैदा करने की कोशिश का...

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

October 28, 2026

जमशेदपुर : जनसंघ काल से भाजपा को सींचने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष...

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : देश की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा के...

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विहंगम योग टाटा संत समाज...

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 का आयोजन दिनांक 01 नवंबर रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में दो पालियों में...

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर : किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्यों की...

tata steel foundation initiative : टाटा स्टील फाउंडेशन, आइएसएलआरटीसी और सीआरसी रांची ने की साझेदारी, सबल-संकेत के ज़रिए बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रुप से करेंगे काम

tata steel foundation initiative : टाटा स्टील फाउंडेशन, आइएसएलआरटीसी और सीआरसी रांची ने की साझेदारी, सबल-संकेत के ज़रिए बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रुप से करेंगे काम

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन, इंडियन साइन लैंग्वेज रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (आइएसएलआरटीसी) और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News