
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की झांटीझरना पंचायत के बालीडीह गांव में रबी फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, मुखिया सुकुमार सिंह, ग्राम प्रधान लेना राम मुर्मू, पंचायत के वार्ड सदस्य और स्वयं सेवक सहित अन्य उपस्थित थे. इस दौरान सहायक तकनीकी प्रबंधक दिलेश्वर महतो ने रबी फसलों की बुआई और कटाई से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी और किसानों के बीच सरसों, मसूर के बीज का वितरण भी किया. धान अधिप्राप्ति हेतु भी किसानों को निबंधन करने के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. श्री महतो ने रबी फसल की बुआई के समय सीमा की जानकारी देते हुए किसानों को रबी फसल की खेती करने के प्रति जागरूक किया.











