जमशेदपुर:लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर अपने पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण घाट, गदड़ा में उदयीमान भगवान भुवन भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. (नीचे भी पढ़े)

इस दौरान नामोटोला गोप तालाब छठ घाट, बारीगोड़ा रामनगर कृत्रिम छठ घाट, बारीगोड़ा दुर्गा पूजा मैदान छठ घाट, राहरगोड़ा शिव काली मंदिर छठ घाट एवं कारगिल तालाब छठ घाट पर पहुंचकर छठ महापर्व की पावन छटा का अवलोकन किया.महापर्व छठ हमारी आस्था, श्रद्धा, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक है. भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की मंगलकामना की.












