
जमशेदपुर : पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के पर शुक्रवार को पूरे देश में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस क्रम में जमशेदपुर के भाजपा सोनारी मंडल द्वारा उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और उन्हें याद किया गया. इस दौरान शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. इसी क्रम में सोनारी मंडल भाजपा की ओर से अटल चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनायी गई और इसके बाद एक बाइक रैली निकाल कर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया गया. इस बाइक रैली में सैकड़ो की संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सोनारी अटल चौक से बाइक रैली निकालकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया गया. समापन के उपरांत सोनारी कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प भेंट कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई. इस कार्यक्रम के आयोजन में पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग मिला. पूर्व सोनारी मंडल अध्यक्ष गोपाल लहिरी ने बताया भारतीय राजनीति के ध्रुवतारा में अटल बिहारी वाजपेयी एक तारा हैं. वे एक कुशल नेतृत्वकर्ता औऱ विचारक थे. हर बूथ समिति द्वारा उनकी जयंती पर आज केक काटा जा रहा है.




