
जमशेदपुर : भारतीय जनता मोर्चा जमशेदपुर महानगर के तत्वधान एवं जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में भाजमो के जिला कार्यालय के निकट साकची शहीद चौक परिसर में मनायी गयी। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। कार्यक्रम में भजन गायकों ने स्व अटल बिहारी वाजपेयी की याद में मधुर भजनों एवं देश भक्ति गीतों से कार्यक्रम में समां बांधी। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए सरयू राय ने कहा कि अटल जी ने स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से सभी महानगरों से लेकर गांव तक सड़कों का जाल बिछाया जो एक अद्वितीय उदाहरण बन गया। 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी ने पोखरण में परमाणु विस्फोट कर पूरी दुनिया में भारत का लोहा मनवाया। अमेरिका ने भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया, वाजपेयी जी ने हंसते हुए इन प्रतिबंधों का सामना किया. अंत में अमेरिका को प्रतिबंध वापस लेना पड़ा. 1971 में पाकिस्तान को धूल चटा कर बांग्लादेश बनाने के लिए अटल ने इंदिरा गांधी को दुर्गा का अवतार कहा था. विपक्ष के नेता रहते हुए भी वाजपेई जी को सत्ता पक्ष द्वारा संयुक्त राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा गया. यह एक लोकतांत्रिक परंपरा का उदाहरण बना. अटल बिहारी वाजपेयी के आशीर्वाद से जयप्रकाश की मूर्ति संसद भवन में स्थापित हो सकी. उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी को उप प्रधानमंत्री बनाया. वाजपेई जी बहुमत में रहते हुए भी सभी दलों को साथ लेकर चलने की क्षमता रखते थे. (नीचे भी पढ़ें)

जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि अटल जी ने कहा था कि सरकार आएगी जाएगी लेकिन एक देश एक राष्ट्र रहना चाहिए. भारतीय जनता मोर्चा अटल जी की विचारधारा को आत्मसात करते हुए कार्यकर्ताओं का निर्माण से जमशेदपुर महानगर में एक सशक्त राजनीतिक दल बनकर उभरेगा. प्रदेश उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा ने कहा कि अटल जी सब को मिलाकर संगठन खड़ा करने का संदेश देते थे. उसी सोच के साथ हर जनता मोर्चा पूरी ताकत के साथ सरयू राय के दिशा-निर्देशन में एक मजबूत संगठन बनेगा. जयंती समारोह का संचालन वरिष्ठ नेता मुकुल मिश्रा ने किया. स्वागत भाषण साकची मंडल के संयोजक धनजी पांडे एवं धन्यवाद ज्ञापन साकची मंडल के विधायक प्रतिनिधि जोगिंदर सिंह जोगी ने किया. (नीचे भी पढ़ें)

समारोह में संजीव आचार्य प्रदेश महासचिव, अजय सिन्हा कुलविंदर सिंह पन्नू भास्कर मुखी प्रभु राम मुंडा श्रीमती वंदना नामता, प्रवीण सिंह, आकाश शाह, धर्मेंद्र प्रसाद, चंद्रशेखर राव, राम किशन दुबे, मनोज सिंह उज्जैन, प्रमोद मिश्र, नागेंद्र सिंह, विनोद राय, विजय सिंह,अरविंद महतो,मुसताक अहमद, शेष नाथ पाठक, मिष्टु सोना, राजू करमाकर, जय प्रकाश सिंह, अमित राम, विनोद दास, नंदिता गोराई, सीमा दास, रेखा महानंदी, काकोली मुखर्जी, विकास सिंह, दुर्गा राव, सरिता देवी, विकास गुप्ता, संतोष भगत, ऋतु सिन्हा, ऋषि प्रसाद, प्रेम करण पांडे, गुड्डू सिंह, अमन सिंह, राकेश मंडल, संजीव राम अनिकेत सिंह सावरकर, देव कुमार, गोल्डन पांडे, विनोद यादव, राजीव सिंह, गोविंद पांडे, शंकर कर्माकर, जितेंद्र कुमार भोलानंद, प्रेम सक्सेना, सुखदेव गुरुंग, गुरमीत सिंह, काशीनाथ प्रधान, सुमित साहू, दीपक गुप्ता, लकी, मुंडा गौतम झा, एवं अन्य उपस्थित थे.




