
गुड़ाबांदा: गुड़ाबांदा प्रखंड के बनमाकड़ी लैम्पस में शनिवार को बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने धान क्रय केंद्र का उदघाटन किया. मौके पर विधायक श्री महंती ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार किसानों के विकास के प्रति संकल्पित है. कहा कि सरकार किसानों के उत्थान के प्रति कई जनकल्याणकारी योजना पारित की है जो आने वाले समय में किसानों को लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसान लैंम्पस में अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराकर लैम्पस में धान बेचकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर स्वावलंबी बने. मौके पर बहरागोड़ा के झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, जिला परिषद सदस्य बेलबती मुर्मू, देवीलाल बेरा, बीरबल बेरा, मेघराय हेम्ब्रम, श्यामपद हांसदा, मनोज जेना, देवाशीष कालिंदी, साहेवराम सोरेन, हरिराम सोरेन, संजीव पातर, बुकाई सोरेन, तड़ो किस्कू, लैम्पस अध्यक्ष सालखान हांसदा, सचिव जवाहर लाल बारीक समेत अन्य उपस्थित थे.



