
जमशेदपुर: बारीडीह सिख संगत के द्वारा शहीद उधम सिंह का जन्मदिन बारीडीह पेट्रोल पंप के समीप हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. साथ ही राहगीरों के बीच लड्डू का वितरण किया गया. मौके पर बारीडीह गुरुद्वारा के प्रधान पद के उम्मीदवार के सरदार बलविंदर सिंह ने अपने विचार रखें. उन्होंने शहीद उधम सिंह के इतिहास के बारे बताया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की. किसानों मुद्दे पर अपने अपने विचार रखें और आगामी बुधवार को चौपाल लगाई जाएगी. जिसके माध्यम से सभी लोगों को जागरूक किया जाएगा. इस अवसर पर बारीडीह गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान अमरजीत सिंह, पूर्व महासचिव जसवंत सिंह, पूर्व सीनियर मीत प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह, राजेन्द्र सिंह, पूर्व चेयरमैन सरदार करतार सिंह, अवतार सिंह चीमा, पूर्व कोषाध्यक्ष सरदार सतबीर सिंह. इंदरजीत सिंह, दर्शन सिंह,, विक्रम सिंह, चरणजीत सिंह, अवतार सिंह , चरणजीत सिंह सोनी, कुलवंत सिंह, गुरदयाल सिंह, परमजीत सिंह, मुख्तार सिंह, आदि मौजूद थे.



