
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित रेलवे फाटक के पास रविवार की शाम रेलवे फाटक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. ट्रेन के धक्के से व्यक्ति का शव क्षत विक्षत हो गया. इधर सूचना मिलने पर आरपीएफ और जुगसलाई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठाने के प्रयास में जुट गई है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. स्थानीय लोगों के अनुसार फाटक बंद होने के बाद व्यक्ति रेल की पटरी को पार कर रहा था. इसी बीच ट्रेन आ गई और उसे अपनी चपेट में ले लिया. फिलहाल अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है.












