
जमशेदपुर : कदमा सोनारी लिंक रोड में शहर के कलाकार अर्जुन दास द्वारा रेडियो सिटी एफएम के रोड सेफ्टी अभियान के तहत एक वॉल पेंटिंग बनाई गई. जिसमें शहर के ट्रॉफिक डीएसपी बब्बन सिंह ने सुबह पेंटिंग को देखते हुए रेडियो सिटी और अर्जुन दास की हौसला अफजाई की। इसके अलावा उन्होंने शहर के लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में कई नियम समझाए। बताया कि शराब पीकर और तेज रफ्तार गाड़ी न चलाएं। इससे मेरा घाटा यानी खुद के नुकसान के साथ परिवार के अन्य सदस्य का भी नुकसान होता है। इस दौरान ट्राफिक डीएसपी बब्बन सिंह के अलावा अर्जुन दास, आरजे मनोज और रेडियो सिटी के सभी आरजे उपस्थित थे।
[metaslider id=15963 cssclass=””]





