
जमशेदपुर : अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज बागबेड़ा के परशुराम भवन में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, मुख्य अतिथि के रूप में संगठन को मजबूत करने के लिए उपस्थित हुए. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथि के रूप में एचपी शुक्ला, कन्हैया उपाध्याय, अरुण पांडे, अखिलेश दुबे, आनंद बिहारी दुबे, लालटू दादा, अनिल तिवारी, दिलीप ओझा, ओम प्रकाश उपाध्याय, महेंद्र पांडे, उपस्थित थे. सुजीत उपाध्याय ने राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की समिति का गठन किया. इसमें एचपी शुक्ला को प्रदेश के बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया. उपाध्यक्ष श्री डीके मिश्रा, भोला पांडे को अध्यक्ष जमशेदपुर, विमलेश उपाध्याय को प्रदेश सचिव, आनंदी ओझा को प्रदेश संगठन सचिव एवं पवन ओझा को प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया गया. संगठन को मजबूत करने के लिए समिति का विस्तार का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम का संचालन विमलेश उपाध्याय व अध्यक्ष डीके मिश्रा ने किया.




