
जमशेदपुर : रविवार को छत्तीसगढ़ी सेवा संस्थान की केंद्रीय समिति का विस्तार किया गया, जिसमें मंच संचालक के रूप में सुशील कुमार त्रिपाठी (पंडित जी) उपस्थित थे. वह संस्था के मुख्य संरक्षक भी हैं। इसके साथ ही केंद्रीय समिति के सभी अधिकारियो को सर्वसम्मति से चुना गया एवं सम्मानित किया गया। इस समिति का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ी भाषा को अपने समाज में बढ़ावा देना, समाज के पिछड़े वर्गों का उत्थान एवं गरीब असहाय बच्चों को शिक्षा, खेल के क्षेत्र में सहयोग करना होगा। नयी समिति में मुख्य संरक्षक सुशील कुमार त्रिपाठी (पंडित जी), संरक्षक जेके देवागन, राजू वर्मा व खेमू निषाद को बनाया गया. वहीं अध्यक्ष चंदेश्वर कुमार (चन्दर साहू), उपाध्यक्ष महेश कुमार निषाद, भागवत लोधी व केशव राम कलवार, सचिव बसंत साहू, संयुक्त सचिव लोकेश्वर साहू, शेखर सहारे व दीपक साहू, कोषाध्यक्ष नरेश वर्मा, संयुक्त कोषाध्यक्ष सूरज कुमार, ज्योति साहू व जीवन लोधी को चुना गया. वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में लक्ष्मण रजक, बबलू सूर्यवंशी, लक्ष्मी यादव, सोनी कुमारी, पिंटू साहू, धनु पटेल, संजय लोधी को चुना गया. सदस्य के रूप में राकेश कुमार, मुकेश कुमार, श्रीकांत साहू, मनोज सिंह व कुमकुम साहू, सलाहकार के रूप में भागवत निषाद, ललित सिंह, कन्हैया पटेल तथा मीडिया प्रभारी के रूप में नरेंद्र कुमार व लक्ष्मण वर्मा को चुना गया.





