
घाटशिला : समाजसेवी डॉक्टर सुनीता देवदूत सोरेन मुसाबनी प्रखंड की धोबोनी पंचायत के पहाड़ी क्षेत्र दुर्गाआटा गांव में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया. जिसमें इस कार्यक्रम के तहत बुजुर्ग सहित उस टोला के 24 परिवारों को कुल एक सौ कंबल वितरण किया गया. समाजसेवी डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने उस टोला में जाकर अफसोस जताई की आजादी के बाद भी इस टोला में पहुंचने के लिए एक अदद सड़क तक नहीं है, पथरीली सड़क है वहां मोटरसाइकिल और चार चक्का वाहन ले जाना संभव नहीं है.
ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक एक बार भी एंबुलेंस का सेवा ग्रामीणों को नहीं मिला है. यहां के लोग मरीज को 5 किलोमीटर दूर नितरा ले जाते हैं तभी जाकर गाड़ी की सुविधा मिलती है गांव में पीने के लिए पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है. इस टोले में दो चापाकल है एक चालू है दूसरा खराब है कई दिनों से अभी तक जल मीनार भी नहीं बना है वृद्धा पेंशन का लाभ सभी को नहीं मिला है. डॉ सोरेन ने लोगों को आश्वस्त किया कि वे संबंधित पदाधिकारी से मिलकर जल्द से जल्द ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगी. मौके पर झारखंड आंदोलनकारी जगदीश मुर्मू ,लाल हेम्ब्रम, सुधारानी बेसरा, नीमा संजय हेम्ब्रम, सननी मांडी, संतोष मुर्मू , ग्रामीण उदय मांडी, लोगेन मांडी, गणेश टुडू समेत अन्य उपस्थित थे.











