
जमशेदपुर:अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का आज 136 वां स्थापना दिवस बनाया जा रहा है. इधर जमशेदपुर के ऐतिहासिक तिलक पुस्तकालय कांग्रेस भवन में एक समारोह आयोजित की गई. जिसमें राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख भी शामिल हुए. इस दौरान पार्टी का झंडा फहराया गया. साथ ही 56 पुराने कांग्रेसियों को सम्मानित भी किया गया. वहीं किसान आंदोलन के कारण मारे गए किसानों को 2 मिनट का मौन रखकर कांग्रेसियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

जमशेदपुर महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय खां ने बताया, कि हर साल 26 जनवरी और 15 अगस्त को पार्टी की ओर से कांग्रेस फेस्टिवल मनाया जाएगा, जिसमें पुराने कांग्रेसियों को सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि देश की आजादी में कांग्रेस के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. वहीं वर्तमान केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए श्री खां ने केंद्र सरकार पर अडानी और अंबानी के इशारे पर सरकार चलाने का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि 35 से भी ज्यादा किसान किसान आंदोलन के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं, बावजूद इसके केंद्र सरकार कृषि बिल 2020 को वापस नहीं ले रही है. उन्होंने ऐलान किया कि अगर जरूरत पड़ी तो काले कानून के खिलाफ दिल्ली जाकर किसानों का समर्थन किया जाएगा.












