
चाईबासा: जगन्नाथपुर अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र में पड़ने वाले जेटेया थाना क्षेत्र से करीब 12 वर्ष पहले लापता मारतम लागुरी की पत्नी जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उरांव से मिलकर न्याय की गुहार लगायी है. एसडीपीओ प्रदीप उरांव नें पीड़ित परिवार को हर सभंव सहयोग करने का आश्वासन दिया. इस संबंध में कहा गया रविवार को सभी अखबार में प्रकाशित की गई है कि जगन्नाथपुर अनुमंडल अन्तर्गत ग्राम पोखरपी थाना जेटेया , जिला प ० सिंहभूम चाईबासा के मारतम लागुरी 28 दिसम्बर 2009 को पंजाब ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए घर से निकले थे और उसके बाद लापता हो गये है. इस संबंध में मारतम लागुरी की पत्नी जसमती लागुरी के लिखित आवेदन के आधार पर गुमशुदगी होने के संबंध में जेटेया थाना में सनहा सं0-243/ 10 18 फरवरी 10 दर्ज की गई है. उल्लेखनीय है कि लापता मारतम लागुरी की पत्नी जसमती लागुरी से पुलिस हमेशा सम्पर्क में है. संबंधित विभाग एवं सरकार के तरफ से मिलने वाली लाभ एवं नौकरी के लिए पुलिस द्वारा हर संभव सहयोग किया जा रहा है. पुलिस के सहयोग किये जाने से वह संतुष्ट है. लापता मारतम लागुरी को बरामद करने हेतु पूर्व में पुलिस के द्वारा काफी प्रयास किया गया है एवं वर्तमान में भी जारी है. पुलिस पदाधिकारी द्वारा पीड़िता जयमती लागुरी को सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और आगे भी करती रहेगी.











