
जमशेदपुर: जमशेदपुर में नशेड़ियों के गैंग के सरगना सलमान को गोलमुरी पुलिस ने 24 घंटे के रिमांड पर लिया था. सोमवार को उसकी रिमांड अवधि पूरी हो जाने पर उसे वापस जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. पुलिस उसका मेडिकल करवाकर न्यायालय में प्रस्तुत करेगी जहां से उसे जेल भेज दिया गया. गोलमुरी पुलिस ने उसे साल 2018 में गोलमुरी के मुस्लिम बस्ती में हुए फायरिंग मामले में रिमांड मे लिया था. हालांकि उसने फायरिंग मामले में अपनी संलिप्तता होने से इंकार किया है. उसने पुलिस को बताया कि वह घटना के वक्त रांची में था. इस इस मामले में फंसाया जा रहा है. सलमान के खिलाफ शहर के कई थानों में कई मामले दर्ज है. इधर धातकीडीह फायरिंग मामले में भी बिष्टुपुर पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है.











