
सरायकेला: बीती रात सरायकेला मंडल कारा की गेट से पुलिस को चकमा देकर चौका मंदिर के पुजारी की हत्या के बाद गिरफ्त में आने के बाद भागा कैदी बासित माझी सरायकेला पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही सरायकेला पुलिस की पूरी टीम रातभर कैदी को ढूंढती रही. अंततः सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार के प्रयास से सरायकेला थाना क्षेत्र से ही दबोच लिया गया. वैसे थोड़ी देर में ही चौका थाने में प्रेस कांफ्रेंस होनेवाली है. संभावना जताई जा रही है कि पूरे घटनाक्रम से पुलिस खुलासा कर सकती है.











