
सरायकेला: बीते 10 नवंबर को ईचागढ़ थाना अंतर्गत अमन्द्री गांव के रघुनाथ सिंह मुंडा की हत्या उनके ही पुत्र 30 वर्षीय तेजु सिंह मुंडा ने लाठी डंडे से पीटकर कर दी थी. इसकी सूचना मृतक के छोटे बेटे मंगल सिंह मुंडा ने ईचागढ़ थाना पुलिस को दी थी. उधर बाप की हत्या करने के बाद से ही आरोपी पुत्र फरार चल रहा था. जिसे बीती रात ईचागढ़ थाना पुलिस ने ईचागढ़ के मिलन चौक से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए कलियुगी बेटे का आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है.











