
मुसाबनी: मुसाबनी प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी सीमा कुमारी की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2021 को लेकर बीएलओ और सुपरवाईजर के साथ बैठक की. बैठक में मतदाताओं का नाम जोड़ने का लक्ष्य दिया गया और ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया है. ज्ञात हो कि सभी बूथों पर मतदाताओं का नाम जोड़ने को लेकर अभियान चलाया गया था और नाम जोड़ने के लिए आवेदन भी प्राप्त हुए थे. बीएलओ के माध्यम से प्राप्त फॉर्म 7 के अनुसार मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत 1198 मतदाताओं का नाम डिलीट करने का आवेदन प्राप्त हुआ है. जिसका सॉफ्टवेयर में एंट्री कर दिया गया है इसकी सूची प्रखंड से अंचल कार्यालय मुसाबनी के नोटिस बोर्ड में प्रकाशित भी कर दी गई है. किसी मतदाता को आपत्ति है तो ससमय कार्यालय आकर आपत्ति कर सकते है.











