
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु और अंचल अधिकारी हीरा कुमार ने सभी बीएलओ और पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की. बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 2021 से संबंधित सभी बीएलओ और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि प्राप्त 06, 07, 08 और 08 (क) प्रपत्र का पूर्ण रूप से जांच कर और त्रुटी रहित आवेदन पत्र कार्यालय में जमा करें. बीएलओ को निर्देश दिया गया कि बीएलओ पंजी को अद्यतन संधारित करें. किसी भी समय वरीय पदाधिकारी द्वारा क्षेत्र भ्रमण हो सकता है. लिंगानुपात और मतदाता कार्ड तथा रंगीन फोटो कार्यालय में जमा करने हेतु निर्देश दिया गया. बैठक में प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, बाल विकास के महिला पर्यवेक्षिका समेत सभी बीएलओ उपस्थित थे.












