
जमशेदपुर: एमटीएमएच कैंसर हॉस्पिटल में कैनकेयर के सदस्य क्रिसमस और नववर्ष की शुभकामनाएं देने कैंसर मरीजों के बीच पहुंचे. कैंनकेयर के सदस्यों ने मरीजों को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ उनकी जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना भी की. साथ ही सदस्यों द्वारा कैंसर मरीजों के बीच खाद्य सामग्री और जरूरत की सामग्रियों का वितरण किया गया. कैंन केयर के सदस्यों को अपने बीच पाकर एमटीएमएच के मरीज भी बहुत खुश हुए. इस अवसर पर त्रिलोक सिंह, श्रवण सिंह, भास्कर, रूबी, निकुंज, सुखबीर बब्बू, चंदना, मंजू सिंह आदि शामिल थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






