
जमशेदपुर : जमशेदपुर में दाउद इब्राहिम के करीबी अब्दुल माजिद कुट्टी उर्फ मो कमाल के पासपोर्ट का पुलिस वैरिफिकेशन टेल्को थाना से होने की जानकारी मिलने पर अब पुलिस शहर में वर्ष 2018 से पहले बने सभी पासपोर्ट का फिर से सत्यापन करने की तैयारी कर रही है. हालांकि इस दौरान शहर में कई लोगों ने पासपोर्ट बनवाया है. जिले की पुलिस इसके लिए कुछ ही लोगों का रैंडम चयन करेगी. जिले के थानेदार पासपोर्ट का फिर से सत्यापन करेंगे. एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने बताया कि साल 2018 से बाद से पासपोर्ट वैरिफिकेशन का काम डिजिटल हो गया है. जिससे किसी भी व्यक्ति का पासपोर्ट वैरिफिकेशन आसान हो गया है. साल 2018 के पहले पुलिस मैनुअल तरीके से पासपोर्ट का वैरिफिकेशन करती है. पुलिस दिए गए पते पर जाकर उस व्यक्ति का सत्यापन करती थी. यही वजह है कि पुलिस साल 2018 के पहले बने पासपोर्ट का पूण: सत्यापन करेगी, जिससे यह पता चलेगा की जिस तरह अब्दुल माजिद का पासपोर्ट का वैरिफिकेशन हुआ कहीं औऱ भी तो लोग ऐसे नहीं है. फिलहाल पुलिस इसकी तैयारी कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)
मो इनाम अली ने पुलिस से किया संपर्क, पुलिस कर रही पूछताछ
इधर मो इनाम अली ने किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा पुलिस को फोन करवाया और कहा कि वह पुलिस की हरसंभव मदद करेगा. वह पुलिस से मिलना चाहता है. पुलिस ने उसे बुलाया औऱ फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है कि किस तरह से उसने अब्दुल माजिद कुट्टी का साथ दिया औऱ अब तक वह ऐसे कितने लोगों की मदद कर चुका है. (नीचे भी पढ़ें)
टेल्को थाना से हुआ था पुलिस वेरिफिकेशन
अब्दुल माजिद कुट्टी उर्फ मो कमाल का पुलिस वेरिफिकेशन टेल्को थाना के पीएसआई महबा मिंज ने किया था. उस वक्त जांच में बताया गया था कि मो कमाल बचपन से ही बारीनगर स्थित अपनी नानी के घर पर रह रहा है. बीच में वह काम के सिलसिले में विदेश चला गया था. 10 वर्ष बाद वहां से लौट आया. इस जांच रिपोर्ट में टेल्को थाना प्रभारी अखिलेश्वर मंडल ने साइन किया था. (नीचे भी पढ़ें)
25 दिसंबर को मानगो से पकड़ाया था अब्दुल माजिद कुट्टी
दाउद इब्राहिम के करीबी अब्दुल माजिद कट्टी को 25 दिसंबर को मानगो से पकड़ा गया था. गुजरात की एटीएस उसे पकड़कर गुजरात ले गई. मानगो में वह मो इनाम की मदद से नाम बदलकर रह रहा था.













