
सरायकेला : झारखंड सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा विकास मेला सह परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन सरायकेला जिले के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत खरसावां से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक एवं ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर किया. सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत 124 नई योजनाओं का शिलान्यास किया गया. जिसमें 20 योजनाओं का उद्घाटन भी मौके पर किया गया. वहीं 40335 लाभुकों के बीच 43.34 करोड़ राशि के परिसंपत्ति का वितरण किया गया. पूरे कार्यक्रम में जिले का सबसे बड़ा स्टेडियम दर्शकों एवं लाभुकों से खचाखच भरा रहा. पूरे मैदान में जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए गए थे. सरकार के तमाम विभागों के अधिकारी अपने- अपने स्टॉलो पर आम लोगों को विभाग से संबंधित सविधाओं को आमजनों को बताते देखे गए. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित विकास मेला के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां द्वारा आम जनता को संबोधित किया गया. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा विगत वर्ष की अपनी उपलब्धियों का जिक्र किया गया. साथ ही नक्सल के विरुद्ध अभियान को और कारगर बनाने का संकल्प लिया गया. उन्होंने बताया कि विगत वर्ष में रिकॉर्ड संख्या में अपराधी तथा अपराधिक गैंग पकड़े गए एवं अनेक हथियार भी बरामद किए गए. नशाखोरी के विरुद्ध सतत अभियान चला कर इस क्षेत्र में भी अप्रत्याशित सफलता हासिल की गई. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिला सुरक्षा को ले कर किये गए कार्यों का भी उल्लेख किया गया. उन्होंने साइबर क्राइम को आने वाले दिनों में एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया तथा सरायकेला- खरसावां पुलिस को एक जनोन्मुखी पुलिस के रूप में विकसित करने के अपने संकल्प को दोहराया.





