
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बोड़ाम थाना अंतर्गत भुईयां सिनान कैंप के पास मंगलवार देर रात सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक का नाम भिरगू राम है, वह मानगो के कुमरूम बस्ती का रहने वाला है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों ने बताया कि भिरगू ऑटो चालक है. मंगलवार को वह ऑटो लेकर पटमदा की ओर गया था, वापस आने के क्रम में पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और मौके से फरार हो गया. इधर घटना के बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी इलाज के दौरा मौत हो गई.











