
जमशेदपुर : जमशेदपुर के राशन कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर है कि उनका राशन कार्ड फर्जी घोषित हो सकती है अगर आप अपने आधार कार्ड से उसको नहीं जोड़ते है. जमशेदपुर के विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी (राशनिंग पदाधिकारी) नवीन कुमार द्वारा जानकारी दी गई है कि जमशेदपुर अनुभाजन क्षेत्रान्तर्गत वैसे राशनकार्डधारी जिन्होने अपने/परिवार के सदस्यों (जिनका नाम राशनकार्ड में अंकित है), का आधार संख्या अपने राशनकार्ड में सीड नहीं कराया है उन्हें दिनांक 10 दिसंबर 2020 तक तथा अंतिम रूप से दिनांक 24 दिसंबर 2020 तक आधार कार्ड की छायाप्रति, राशनकार्ड की छायाप्रति सहित संलग्न कर सम्बन्धित जन वितरण प्रणाली विक्रेता के पास जमा करने हेतु पूर्व में सूचना निर्गत किया गया था, इसके बावजूद भी ऐसा पाया जा रहा है कि अभी भी काफी संख्या में लाभुकों द्वारा राशन कार्ड में अपना आधार सीडिंग नहीं कराया गया है. इसको देखते हुए वैसे राशनकार्डधारियों को पुनः एक अवसर देते हुए उन्हें अंतिम रूप से सूचित किया जाता है कि वे दिनांक 8 जनवरी 2021 तक आधार कार्ड की छायाप्रति (राशनकार्ड की छायाप्रति सहित) सम्बन्धित क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली विक्रेता के पास जमा करना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही अनुभाजन क्षेत्रान्तर्गत जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को निर्देश गया है कि वे राशनकार्डधारियों से प्राप्त आधार कार्ड को विहित प्रपत्र में सूची तैयार कर हस्ताक्षरित प्रति दिनांक 11 जनवरी 2021 तक सम्बन्धित क्षेत्र के पणन पदाधिकारी के पास जमा करना सुनिश्चित करेंगे ताकि कार्यालय स्तर से आधार सींडिग का कार्य पूर्ण कराया जा सके. उक्त निर्धारित तिथि तक आधार कार्ड की छायाप्रति जमा नहीं होने की स्थिति में सम्बन्धित लाभुक का नाम फर्जी मानते हुए राशनकार्ड से रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी एवं इसके लिए सम्बन्धित कार्डधारी स्वयं जिम्मेवार होगें.
दूसरी ओर, जमशेदपुर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी सूरज कुमार के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला में धान अधिप्राप्ति हेतु किसानों का निबंधन अधिक से अधिक हो इसके लिए सभी प्रखंड मुख्यालय में एक-एक निबंधन केन्द्र खोला गया है. किसान अपना निबंधन कराने हेतु संबंधित प्रखंड में खोले गये निबंधन केन्द्र में प्रतिनियुक्त कर्मी से सम्पर्क कर आवेदन कर सकते हैं.
प्रखंडवार प्रतिनियुक्ति कर्मियों की विवरणी निम्नवत है-
प्रखण्ड का नाम-किसान रजिस्ट्रेशन हेतु प्रभारी का नाम एवं मोबाइल नंबर-कम्प्यूटर ऑपरेटर का नाम एवं मोबाइल नं.- (नीचे पढ़ें पूरी सूची)
- जमशेदपुर -अमितेश कुमार तिवारी, जनसेवक 9304170427, बिष्टु कुमार तिवारी, 6201674072
- पटमदा-मानसिंह मेडगांड़ी प्रभारी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, पटमदा-7258915287, काजल कुमार मण्डल, 9931324717
- बोड़ाम-गदाधर सिंह,प्रधान लिपिक, 9973681020, प्रसेनजीत मण्डल, 7209376409
- पोटका-अब्दुल रहमान, उर्दू अनुवादक 9204597576, रानी मुर्मू, 7050901100
- डुमरिया-प्रदीप कुमार सिंह, लिपिक, अंचल कार्यालय, डुमरिया 7091273711, कुनाराम सोरेन,7050867143
- मुसाबनी-मंगल मार्डी, लिपिक,7479622048, सुमेश माहली, 7870992035
- घाटशिला-आशाराम महतो, जनसेवक, 8409692854, शैलेन्द्र जेना, 7909008015
- धालभूमगढ़-कलेवर हेम्ब्रम, जनसेवक, 9955265174, राहुल मार्डी, 9123269881
- गुड़ाबान्दा-जतुवा पूर्ति, जनसेवक 8987962180, आकाश कुमार, 9661924850
- बहरागोड़ा-सुषमा धान, लिपिक, 6299005396, तरूण कुमार, 8825281261
- चाकुलिया-प्रमोद विश्वकर्मा, जनसेवक, 7004575919, निखिल रंजन, 7739705443





