• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 19, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-new-doctors-appointment-झारखंड में 43 एमओ, 44 एसएमओ और 280 नये डॉक्टर नियुक्त, स्वास्थ्य मंत्री ने बांटे नियुक्ति पत्र, बन्ना गुप्ता ने कहा-नवनियुक्त चिकित्सकों से गरीबों, ग्रामीणों की सेवा की उम्मीद

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता नियुक्ति पत्र बांटते हुए. साथ है राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक रविशंकर शुक्ला.

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के पास नामकुम आरसीएच स्थित आइपीएच सभागार में एनएचएम द्वारा नियुक्त 43 एमओ, 44 एसएमओ तथा जेपीएससी द्वारा नियुक्त 280 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया. इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कोविड-19 प्रकोप के दौरान सरकारी स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों के समर्पण के लिए उन्हें बधाई देते है. उन्होंने कहा कि नए चिकित्सकों से हमारी सरकार को उम्मीद है कि सभी नवनियुक्त चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा अपने पदस्थापित केन्द्रों में गरीबों, ग्रामीणों को सेवा देंगे और सरकार के स्तंभ के रूप में काम करेंगे. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उनसे अपेक्षा है कि वो झारखंड के विकास में काम करेंगे. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधान सचिव (स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग) डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि वर्ष 2015 के बाद चिकित्सकों की नियुक्ति की जा रही है. ये राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए शुभ संकेत है. उन्होंने कहा कि इस पेशे में आधे लोग इसलिए आते हैं कि उन्हें काम नहीं करना पड़े और आधे लोग इसलिए कि शादी में उनके दहेज का रेट बढ़ जाए. डॉ कुलकर्णी ने कहा कि नियुक्त होने वाले चिकित्सकों को बहुत सोच समझ कर पोस्टिंग दी गयी है. आपको ग्रामीण क्षेत्र में काम करना है. आप लोगों के पारिवारिक जीवन में कोई असर नहीं पड़े इसलिए पति और पत्नी चिकित्सकों को एक ही जिले में पोस्टिंग दी गयी है. उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कोई मरीज आए तो अस्पताल में आप उपस्थित रहें और ग्रामीणों की सेवा करें. प्रधान सचिव ने कहा कि कोविड-19 प्रकोप के दौरान चार महीनों तक केवल सरकारी अस्पताल ही अपनी सेवा देते रहे. उस दौरान लगभग सभी निजी अस्पताल बंद थे. सरकारी अस्पतालों में मरीजों का इलाज हो रहा था, बच्चों की डिलिवरी हो रही थी. उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि आप नए लोग हैं नए सोच के साथ काम करें. इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक रविशंकर शुक्ला ने कहा कि झारखंड में चिकित्सकों की संख्या में सुधार की गुंजाइश है. इसी का प्रयास करते हुए एनएचएम तथा विभाग द्वारा चिकित्सकों की नियुक्ति की जा रही है. उन्होंने कहा कि जहां चिकित्सकों की पोस्टिंग की गयी है अपने कर्तव्य का पालन करें और सरकार के सिस्टम के अंतगर्त काम करें. इस अवसर पर वैश्विक महामारी कोविड-19 के नियंत्रण तथा रोकथाम में योगदान के लिए डॉ मनोज कुमार, एचओडी माइक्रो बायोलॉजिस्ट, डॉ प्रवीण कर्ण, स्टेट इपिडेमोलाजिस्ट, आइडीएसपी तथा तेजकरण चारण, सीएम हेल्थ एडवाइजर को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

West singhbhum murder accused arrested : चक्रधरपुर सीडीपीओ ऑफिस कर्मी अनीता बिंद की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, अनीता के शादी से मना करने पर चाकू से रेत दिया गला
खबर

West singhbhum murder accused arrested : चक्रधरपुर सीडीपीओ ऑफिस कर्मी अनीता बिंद की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, अनीता के शादी से मना करने पर चाकू से रेत दिया गला

September 19, 2026
Jamshedpur Court-जमशेदपुर की अदालत ने साक्ष्य के अभाव में गुरदीप पप्पू सहित 14 को किया बरी, जानें क्या है मामला
खबर

Jamshedpur Court-जमशेदपुर की अदालत ने साक्ष्य के अभाव में गुरदीप पप्पू सहित 14 को किया बरी, जानें क्या है मामला

September 19, 2026
Jamshedpur brahman yuva shakti : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ चुनाव की तैयारी बैठक में जुटे चारों प्रत्याशी, चुनाव संचालन समिति ने दिए आवश्यक निर्देश
खबर

Jamshedpur brahman yuva shakti : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ चुनाव की तैयारी बैठक में जुटे चारों प्रत्याशी, चुनाव संचालन समिति ने दिए आवश्यक निर्देश

September 19, 2026
Next Post
horoscope-know-your-day-31-december-2021-भविष्यवाणी, जानें कैसा होगा आपका आज का दिन

horoscope-know-your-day-31-december-2021-भविष्यवाणी, जानें कैसा होगा आपका आज का दिन

jamshedpur-congress-झारखंड की सरकार में कद्दावर मंत्री बन्ना गुप्ता के लोगों ने ही सरकार के खिलाफ बोला हल्ला, जमशेदपुर के एसएसपी का कदमा थाना के सामने किया पुतला दहन, सरकार में शामिल कांग्रेस पर ही उठने लगे सवाल-video

Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत भवन से हुई कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत, विधायक संजीव सरदार व समाजसेवी विजय कुमार (मोनू) ने कहा-गरीबों की सेवा ही भगवत सेवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

Jamshedpur rural accident – पोटका सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य गंभीर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News