
धालभूमगढ़: धालभूमगढ़ प्रखंड के आसनबनी गांव निवासी रविन्द्र नाथ गोप विगत दो माह से पैर में घाव होने के कारण बिस्तर पर है. परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत ना होने के कारण रविन्द्र नाथ को इलाज कराने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. सूचना पाकर भाजपा मंडल अध्यक्ष विमल कालिंदी ने पूर्व विधायक सह प्रवक्ता कुणाल षाड़गी को दी. सूचना पाकर श्री षाड़गी रविन्द्र नाथ गोप से मिलने उनके घर पहुंचे और परिवार को आर्थिक सहयोग किया. उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया है कि अगर परिवार वाले चाहें तो उनका इलाज बेहतर अस्पतालों में करने की व्यवस्था करवायेंगे.मौके पर जिला परिषद सदस्य आरती सामद, मुखिया रम्हा सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.




