
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के बेंद पंचायत के पंचायत भवन परिसर में श्रम नियोजन विभाग द्वारा मजदूरों के बीच वस्त्र वितरण किया गया. इस दौरान बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने मजदूरों के बीच साड़ी और पैंट – शर्ट का वितरण किया.मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव, जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो , मुखिया प्रतिनिधि राधानाथ मुर्मू, पंचायत समिति प्रताप महंती, वार्ड सदस्य जवाहरलाल महंती, टुलु साव, राहुल महतो,अमीर पोलाई, बुबाई दास, टिटुन नंदी, लखन मांडी समेत अन्य उपस्थित थे.













