
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सोनाहातु पंचायत के घोटीडूबा गांव निवासी निमाई चन्द्र हांसदा के खलिहान में आग लग गई. आग लगने से खलिहान में रखा पुआल जलकर राख हो गया है. खिलाहान में आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को दी. सूचना पाकर अग्निशमन वाहन गांव पहुंचा और आग पर काबू कर लिया है. आगजनी की इस घटना में निमाई चन्द्र हांसदा को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है. सूचना पाकर जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, मोहन सोरेन, भागवत हांसदा, सुकलाल मांडी, सिंहराय हांसदा, परमेश्वर हांसदा, सुनाराम हांसदा, विकास मांडी समेत अन्य ग्रामीण निमाई चन्द्र हांसदा के घर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए आग बुझाने में सहयोग किया.



