
जमशेदपुर : आज नया साल लोग जब रात के 12 बजे की खुमारी उतार रहे हैं वैसे में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिनके लिए मानवता की सेवा सर्वप्रथम है, ऐसे ही प्रशान्त साहू ने आज जमशेदपुर ब्लड बैंक में सुबह सुबह प्लाज्मा डोनेट किया और अपने वर्ष की बेहतरीन शुरुआत की और रेड क्रॉस के टीम को मौका दिया पहले दिन से ही पीड़ित मानवता की सेवा के मूलमंत्र के साथ जुड़े रहने का। टाटा स्टील कर्मी प्रशान्त साहू ने तीसरी बार अपना प्लाज्मा डोनेशन किया, वहीं अब तक वह छह बार नियमित रक्तदान भी कर चुके हैं। ऐसे रक्तदाताओं को रेड क्रॉस सोसाईटी आभार व्यक्त करता है। श्री साहू के प्लाज्मा डोनेशन पर उन्हें रेड क्रॉस के एसडीपी एवं प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, जमशेदपुर ब्लड बैंक के चिकित्सक एल.बी. सिंह तथा यूनियन कमिटी मेम्बर संजीव तिवारी ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कोविड-19 मरीजों के लिए जिला प्रशासन, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के संयुक्त अभियान में अब तक 217 बार लोग अपना प्लाज्मा दान कर चुके हैं और लगभग 300 से अधिक कोरोना प्रभावित लोगों को इससे लाभ पहुंचा है।




