
चाकुलिया : नये साल के उपलक्ष्य में ठंड से बचाव के लिए गरीब, असहाय लोगों के बीच चाकुलिया गौशाला परिसर में तारापदो सरोजिनी चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से डॉ बिनी षाड़ंगी और डॉ श्रद्धा सुमन ने कंबल का वितरण किया. इस अवसर पर बिनी षाड़ंगी ने कहा कि ठंड में ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफी परेशानियों का सामना करते हुए सर्द रातों को काट रहे हैं. ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण करने का मुख्य उधेश्य लोगों को ठंड से राहत दिलाना है. उन्होंने कहा कि आगे भी ट्रस्ट के बैनर तले अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा. इस दौरान गोपन परिहाड़ी, गंगा नारायण दास, दिनेश सिंह, विकास लोधा, भरत झुनझुनवाला, राजेश नामता, जितेन बेरा, सिद्धार्थ वापी पानी, समेत अन्य उपस्थित थे.






