
जमशेदपुर : पिछले दिनों मध्यप्रदेश में मस्जिदों पर हुए हमले और तोड़फोड़ के विरोध में जमशेदपुर के लोगों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान का पुरजोर विरोध किया. इस दौरान इन्होंने जमकर नारेबाजी की. साथ ही शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंक मुसलमानों एवं मस्जिदों पर हमले का जोरदार विरोध किया. रविवार को साकची गोल चक्कर पर आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग के लोगों ने शिरकत की और मध्य प्रदेश सरकार की आलोचना की. जानकारी देते हुए लोगों ने बताया कि किसी राजनीतिक दल द्वारा विरोध नहीं किया जा रहा है, बल्कि समाज के हर वर्ग के लोग देश में बिगड़ते लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं उन्होंने चेतावनी दिया है, कि आगे भी अगर इस तरह के हमले होते रहे तो इनके द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा.














