
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया बालिका मध्य विद्यालय प्रागंण में बहरागोड़ा डेंटल क्लिनिक कोस्मो डेंट केयर और समाजसेवी चंडीचरण साधु के सौजन्य से नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन समाज सेवी मिहिर कुमार साधु ने दीप प्रज्वलित कर किया. तत्पश्चात मिहिर कुमार साधु ने कहा कि युवा समाज सेवियों द्वारा दंत जांच शिविर आयोजित करना सराहनीय है. कहा कि युवा समाज और ग्रामीणों के सहयोग में आगे आए तभी समाज का विकास होगा. जांच शिविर में डॉ सुमन साहु, डॉ तापस मुखर्जी, पुर्णिया नायक, धानमुनी टुडू, राजेश कुमार सिंह समेत टीम ने ग्रामीणों की जांच कर दवा दी गई. मौके पर जिला परिषद सदस्य अर्जुन पुर्ती, प्रबीर भोल, जिला परिषद सदस्य शिवचरन हांसदा, उपमुखिया तरुण दास, बारिन कुमार दे, अश्विनी साधु, बाबलु गिरी, पल्लव दे, सुमन दास ,कमल कांत सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.






