
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र में 11 माह फरार चल रहे भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य सुनील गोदरा उर्फ सुशील को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. विदित हो कि चाईबासा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित भाकपा नक्सली संगठन का सक्रिय सदस्य सुनील गोदरा उर्फ सुशील गोइलकेरा थाना अन्तर्गत कांड के प्राथमिकी दर्ज है. वह बाजार में राशन का कुछ सामान लेने के लिए आया हुआ है. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु चाईबासा पुलिस, सीआर पी एफ 80 बटालियन बी कम्पनी के साथ एक सयुक्त छापामारी टीम का गठन किया गया. बाजार पहुंचने पर लोगों से पूछताछ के क्रम में एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे साथ गये सशस्त्र बल के सहयोग से दौड़ाकर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर उसने नाम सुनील गोदरा बताया. उक्त अभियुक्त पर गोईलकेरा थाना अन्तर्गत पिछले वर्ष 10.फरवरी को उरया गांव के दिलबर मेंगरा के हत्या के साजिश में शामिल होने, पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए आईडी बम लगाने , नक्सली पोस्टर लगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज है. इसके बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया,.













